नीतिशास्त्र के अनुसार व्यापार को आगे बढ़ाकर, आमदनी में वृद्धि प्राप्त करना मनुष्य के गृहस्थ जीवन का धर्म है। अपने वेदों में भी उल्लेख मिलता है की "द्वितीयेनार्जितं धनं।" अर्थात मनुष्य जीवन में द्वीतिय यानि गृहस्थाश्रम में धन अर्जित नहीं किया तो क्या किया? लेकिन पिछले कुछ वर्षों में महामारी, लॉकडाउन, वैश्विक मंदी के चलते विशेष तौर पर व्यापारी वर्ग को धन कमाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी परेशानी में एक सहायता के मार्ग के रूप में श्री मंदिर ने व्यापार एवं आमदमी में वृद्धि के लिए दिनांक 9 मार्च 2023, गुरुवार, चैत्र कृष्ण द्वितीया के शुभ दिन पर राजस्थान के करौली में स्थित श्री कैलादेवी मंदिर में व्यापार वृद्धि पूजा का आयोजन किया है। इस पूजा में देवी महालक्ष्मी के साथ धनभंडारी कुबेर की पूजा होगी। आप भी इस ऑनलाइन व्यापार वृद्धि पूजा में सम्मिलित होकर आपके कार्यक्षेत्र एवं व्यापार को सफलता के नए शिखर पर पहुंचाए।
देवी महालक्ष्मी एवं कुबेर जी की शास्त्रोक्त विधि से पूजा करने से जातक के व्यापार में वृद्धि होती ही है, साथ में आमदनी में वृद्धि एवं आर्थिक स्थिरता की भी प्राप्ति होती है। इस के परिणाम रूप व्यापारी जीवन में उपस्थित रहने वाली व्यवसायिक कर्जे की परेशानी का भी हल होता है एवं समय के साथ-साथ व्यवसाय में स्थिरता एवं उन्नति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को भी इस पूजा के फल स्वरूप पदोन्नति एवं आमदनी में वृद्धि के अवसर प्राप्त होते हैं।