संतोषी माता जी की आरती
Santoshi Mata Aarti | संतोषी जी की आरती | Aarti Santoshi Mata Ji Ki, Lyrics in Hindi

संतोषी माता जी की आरती

संतोषी माता की आरती से श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मकता, धैर्य और संतोष की प्राप्ति होती है


संतोषी माता आरती | Santoshi Aarti

शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा-आरती करने का विधान है। इस दिन आदिशक्ति माता के विभिन्न रूपों की पूजा उपासना की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन सच्ची श्रद्धा से माता संतोषी की पूजा-आराधना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन शुक्रवार का व्रत भी रखा जाता है।

संतोषी जी की आरती | Aarti Santoshi Mata Ji Ki

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन की, सुख संपति दाता॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

सुंदर चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो।
हीरा पन्ना दमके, तन शृंगार लीन्हो॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

गेरू लाल छटा छबि, बदन कमल सोहे।
मंद हंसत करुणामयी, त्रिभुवन जन मोहे॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर दुरे प्यारे।
धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय, तामें संतोष कियो।
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।
भक्त मंडली छाई, कथा सुनत मोही॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

मंदिर जग मग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम सेवक, चरनन सिर नाई॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।
जो मन बसे हमारे, इच्छित फल दीजै॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

दुखी दारिद्री रोगी, संकट मुक्त किए।
बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

ध्यान धरे जो तेरा, वांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

चरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अम्बे॥
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता॥

संतोषी माता की आरती, जो कोई जन गावे।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति, जी भर के पावे॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन की, सुख संपति दाता॥

पाएं सभी आरती का संग्रह सिर्फ श्री मंदिर साहित्य पर।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.