शारदा जी की आरती
Sharda Aarti | शारदा जी की आरती | Aarti Sharda Maa Ki, Lyrics in Hindi

शारदा जी की आरती

शारदा जी की आरती का नियमित रूप से पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सृजनात्मकता और विवेक का विकास होता है।


माँ शारदा आरती | Maa Sharda Aarti

मां शारदा को माता सरस्वती भी कहा जाता है। मां शारदा ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मानी जाती है। विद्यार्थियों को मां शारदा की आरती जरूर करना चाहिए इससे उन्हें विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

मां शारदा की आरती विशेष फलदायी होती है। मां शारदा की आरती करने से व्यक्ति की सभी परेशानी समाप्त हो जाती है।

शारदा जी की आरती | Aarti Sharda Maa Ki

भुवन विराजी शारदा महिमा अपरम्पार।
भक्तों के कल्याण को धरो मात अवतार॥
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

नित गाऊँ मैया नित गाऊँ,
मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ।
श्रद्धा को दीया प्रीत की बाती असुअन तेल चढ़ाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

मन की माला आँख के मोती भाव के फूल चढ़ाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

बल को भोग स्वांस दिन राती कंधे से विनय सुनाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार
आरती नित गाऊँ।

तप को हार कर्ण को टीका ध्यान की ध्वजा चढ़ाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

माँ के भजन साधु सन्तन को आरती रोज सुनाऊ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

सुमर-सुमर माँ के जस गावे चरनन शीश नवाऊँ,\ दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ,
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।

श्रीमंदिर साहित्य पर पाएं सभी भक्तिमय आरती।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.